हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़ती निवासी लड़के ने बाइक न मिलने से खफा होकर की आत्महत्या, जाना चाह रहा था कांवड़ यात्रा
Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2024 टड़ियावां थाने के पड़ती निवासी प्रवेश कुमार शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र सत्य ओम् ने शनिवार की देर शाम को अपने घर के अंदर पंखे के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली।बताया गया है कि शनिवार को गांव से कांवर यात्रा निकल रही थी,सारे कांवरिए बाइक से राजघाट जा रहे थे,सत्य ओम् उर्फ छोटू भी बाइक से जाने की ज़िद कर रहा था लेकिन पिता ने मना कर दिया।