कोल: अलीगढ़ में अखिलेश यादव के हमशक्ल ने लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात, चुनाव में सहयोग के मिले निर्देश
Koil, Aligarh | Apr 12, 2026 शाहजमाल निवासी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल सलाउद्दीन ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है। पिछले कुछ समय से सलाउद्दीन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरे हुए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनको लखनऊ बुलाया और मुलाकात की।