बाराबंकी के देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगे हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में तैनात कुछ डॉक्टर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की दवाओं को नकली और बेअसर बताकर मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए कह रहे हैं।