12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर जू-3, सी-ब्लॉक में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिंह गुर्जर विकल मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
कार्यक्रम में दादरी देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय भाटी, मंडल अध्यक्ष भिकारी सिंह, सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज मावी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह भाटी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, महासचिव आरडब्ल्यूए अजय वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई।