रेवदर: रेवदर-आबूरोड मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल
Reodar, Sirohi | Jun 4, 2026 रेवदर। दौलपुरा बोर्ड के पास गुरुवार को कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार भावेश पुत्र गोवा गरासिया गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया। सूचना पर समाजसेवी सुरेश विरमोतर मौके पर पहुंचे और घायल को रेवदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया।