झाझा: चांय गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर टांगी से हमला, घायल
Jhajha, Jamui | Apr 8, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के चांय गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर मारपीट की घटना सामने आई। घायल विशुनदेव यादव का इलाज सीएचसी में कराया गया। उन्होंने बताया कि गांव के ललन यादव घर के पास आकर गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने टांगी से सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। घटना देख उनके भाई ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी,