मंडला: हागगंज बाजार में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, व्यापारियों की मांग निकासी की व्यवस्था जल्द बनाई जाए
Mandla, Mandla | Jun 17, 2026 पहली ही बारिश में मंडला के हागगंज बाजार क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। बुधवार को 11बजे व्यापारियों ने अपनी समस्या बताई। व्यापारियों के अनुसार बाजार क्षेत्र से बारिश के पानी की निकासी जिस प्राचीन खाई के माध्यम से होती थी, वहां निर्माण कार्य होने से पानी का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। परिणामस्वरूप बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया।