कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस ने नशे में ड्राइविंग पर कसा शिकंजा, 13 चालक पकड़े गए, लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई
कोण्डागांव जिले में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कोण्डागांव पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के निर्देश पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए 13 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।