बीकानेर: नीट (यूजी) परीक्षा 2025 की तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित, 22 केंद्रों पर 3 मई को होगी परीक्षा
जिला कलक्टर निशांत जैन ने 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित होगी। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी को ज