टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, विभिन्न आवेदनों पर हुई सुनवाई
कलेक्टर विवेक श्रोतीय के निर्देशानुसार मंगलवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीकमगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं का लिखित अपने लेकर जनसुनवाई में पहुंचे जहां पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना।