चीनोर: पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर दामाद ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी
सिल्हा मे एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शराब का आदी था आए दिन नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी कारण पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई इसके बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने पीएम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।