लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार संतर मोहल्ला वार्ड संख्या 13 में वज्रपात से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार संतर मोहल्ला वार्ड संख्या 13 स्थित वज्रपात से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसकी सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि बेगूसराय जिले की छोटी बलिया निवासी ललन शाह के 25 वर्षीय के पुत्र राहुल कुमार छत से कपड़ा लाने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए।जिनसे उनकी मौत हो गई