लखीसराय: सदर अस्पताल में कमांड एंड कंट्रोल रूम का सीएस ने किया विधिवत उद्घाटन
लखीसराय,शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से आने वाले मरीज को पेपर लेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल में सदर अस्पताल प्रबंधन ने तेजी लाया है। भव्या एप्प के माध्यम से मरीज को पूरे तरीके से पेपर लेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का मॉनिटरिंग के लिए सदर अस्पताल में कमांड एंड कंट्रोल रूम का संचालन भी आरंभ कराया है।