लखीसराय: लखीसराय विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से निकाला कोर्ट में दर्ज कराया केस उठने के लिए दे रहा दबाव
लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के भलुई गोपालपुर गांव में पति सहित ससुराल पक्ष द्वारा विवाहित के साथ मारपीट कर घर से निकलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ फैमिली कोर्ट में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। उसके बाद पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने लगे।