लखीसराय: लखीसराय जिले मे ननिहाल से लड़की भगा ले जा युवक ने की शादी,लड़की के पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मामला
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मे अपने नानी घर आयी एक लड़की को ननिहाल के ही एक युवक के द्वारा भगा कर ले जाने के बाद उसके साथ शादी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. मामले में लड़की के पिता के द्वारा रामगढ़ चौक थाना में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने हथिदह से लड़की बरामद करने के साथ ही युवक व युवक कीबहन को किया गिरफ्तार।