बानसूर: बानसूर में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Bansur, Alwar | Jun 6, 2026 बानसूर के कोटपूतली रोड पर नई सड़क के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए कोटपूतली रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।