सादाबाद: कश्यप नगर में खेलते समय छत से गिरा मासूम, परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया
सादाबाद के जलेसर रोड पर स्थित कश्यप नगर निवासी शरद गौतम का 3 साल का बेटा विकास अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक वह छत से नीचे गिर गया और घायल हो गया, परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर के द्वारा उसका उपचार किया गया है।