सीओ सह प्रभारी बीडीओ निलेश कुमार ने कहा कि दोनों मृतकों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3-3 हजार रुपये, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दीवार निर्माण और जमीन से जुड़े मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।