चांदपुर: नूरपुर के गाँव फतेहाबाद में उधार के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीटा गया
बिजनौर में रविवार को सुबह करीब 11:00 एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव फतेहाबाद में बृजपाल नामक व्यक्ति को उधार के पैसे मांगने उस वक्त भारी पड़ गयें जब गांव निवासी सौरभ ने पैसे ना देते हुए बृजपाल को पेड़ से बांधकर पीटा पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।