जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का जताया आभार, दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।