मिर्ज़ापुर: महिला ने पति की हत्या का आरोप लगाकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, रेलवे ट्रैक के पास मिला था पति का शव
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा की रहने वाली विवाहिता ने अपने भाई पर पति की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी सोमेन बर्मा को पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि वह अपने बड़े भाई की शादी में कटरा कोतवाल क्षेत्र के इमरती तालाब गई थी जहां पर उनके पति और उसके छोटे भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद उनके पति का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था।