सनावद भाजपा ग्रामीण मंडल के ग्राम ढकलगांव एवं नलवा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम ढकलगांव स्थित सेवा सहकारी साख संस्था परिसर के बूथ क्रमांक 223 तथा ग्राम नलवा के बूथ क्रमांक 258 एवं 259 पर प्रातः 11 बजे किया गया।