तुलसीपुर: नेपाल की पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश से तराई के खरझार नाले में आया उफान, करीब 20 गांव बाढ़ से प्रभावित
नेपाल पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश से तराई के खरझार नाले में उफान आ गया। बाढ़ से तराई क्षेत्र के करीब 20 गांव घिर गए हैं। आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बारिश से कस्बों की सूरत बिगड़ गई है। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी है धान की रोपाई में तेजी आई है। वहीं दूसरी ओर नेपाल पहाड़ियों पर भारी वर्षा हो रही है।