तुलसीपुर: बनकटवा रेंज के हिन्डुली कला में एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई 13 बोटा खैर की लकड़ी, वन माफिया फरार
एसएसबी के जवानों और वन विभाग की टीम ने विकासखंड हरैया सतघरवा अंतर्गत बनकटवा रेंज के हिन्डुली कला गांव के पास से 13 बोटा बेस कीमती खैर की लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी अवैध रूप से काटी गई थी और अन्य प्रदेशो में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। सूचना मिलते ही SSB व वनविभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी को बरामद कर लिया। वन माफिया मौके से फरार हो गया है।