महाराजगंज: विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं से परेशान छात्रों ने तहसील महाराजगंज में किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
28 जुलाई मंगलवार की सुबह 10:00 बजे महाराजगंज तहसील में छात्रों का एक समूह प्रदर्शन करने पहुंच गया। जहां उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हंगामा शुरू हो गया। छात्रों द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन के माध्यम से कस्बे में स्थित राजा चंद्रचूड सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।