बखरी: पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ चलाया अभियान,गोढ़ियारी में अर्ध निर्मित शराब को किया विनष्ट और प्राणपुर में एक गिरफ्तार
पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ चलाये अभियान में एक को गिरफ्तार किया है तथा 500 लीटर अवैध देसी अर्ध निर्मित शराब को विनष्ट किया है।थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गोढ़ियारी में 500 लीटर अवैध अर्ध निर्मित शराब को विनष्ट किया गया तथा 5 लीटर देसी शराब को बरामद किया गया। वहीं प्राणपुर में एक कारोबारी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।