चूरू: पुलिस ने शराब पीकर बाइक चला रहे देपालसर के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 29, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब के नशे में बाइक चला रहे देपालसर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर लिया। एएसआई बेजूलाल ने बताया कि पंखा सर्किल के पास कोतवाली पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की पालना के लिये कार्यवाही की जा रही थी।