महोबा: राठ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में गहराया जल संकट, पानी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं #jansamasya
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा और प्रदर्शन किया। आरोप है कि कॉलोनी के आधे हिस्से में पानी मिल रहा है, जबकि बाकी लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। लोगों ने पंप ऑपरेटर पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाया है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।