कासगंज: जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई, एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
कासगंज में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गई। अंतिम दिन पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, चेकिंग और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्क निगरानी रखने और किसी भी अनुचित गतिविधि को रोकने के निर्देश दिए।