अमरोहा: डिडौली कोतवाली इलाके के एक गांव से युवती अपने खलेरे भाई के साथ फरार, परिजन परेशान, पुलिस को दी तहरीर
Amroha, Amroha | Apr 28, 2025 अमरोहा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युक्ति आज सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे अपने खलेरे भाई के साथ फरार हो गई। कुछ देर बाद जब युक्ति घर पर नहीं दिखाई दी तो उसके परिवार के लोग परेशान हो गए। लेकिन युक्ति का कहीं भी पता नहीं लगा इसके बाद तलाश शुरू कर दी।