केराकत: बलईपुर पतिला गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गई युवती के साथ मनबढ़ पट्टीदारों ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलईपुर पतिला गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गई युवती के साथ पट्टीदारों ने मारपीट कर दी। घायल अवस्था में युवती अपनी मां के साथ कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।