सुल्तानगंज: मिरहट्टी से पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार,
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मिरहटी गांव निवासी दरोगी यादव उर्फ कुंदन यादव अपने घर पर मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वारंटी दरोगी यादव उर