बासोदा: क्षेत्र में घर के बाहर से 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई
बासौदा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे अपने घर के बाहर से अचानक गायब हो गया। जब काफी देर तक किशोर का पता नहीं चला, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई