बक्सर: लोक शिकायतों की सुनवाई में डीएम ने किए 2 मामलों का निष्पादन, 19 मामलों पर हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Jun 11, 2026 डीएम साहिला ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की। इस दौरान जिले से जुड़े कुल 19 मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों से संबंधित पक्षों एवं अधिकारियों की बात सुनने के बाद आवश्यक निर्देश दिए।