पहाड़ी: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कामां पुलिस ने की कार्रवाई, दो ओवरलोड हाईवा ट्रक किए जब्त
कामां थाना पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड हाईवा ट्रकों को जब्त किया। नाकाबंदी के दौरान गिट्टी से भरे ट्रकों की जांच में वाहन ओवरलोड पाए गए, जिन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। साथ ही ओवरलोडिंग के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भी सूचित किया गया। मंगलवार रात 8 बजे मिली जानकारी।