अंबिकापुर: अंबिकापुर मणिपुर थानाक्षेत्र में 3 माह गर्भवती पत्नी की पति ने बर्बरतापूर्वक हत्या की, जानकारी दी एडिशनल SP
अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन माह की गर्भवती पत्नी को पति ने बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पति के हैवानियत का खुलासा हुआ। जहां महिला के प्राइवेट पार्ट में 10 सेंटीमीटर लोहे का सरिया घुसा मिला मृतिका के शरीर पर 18 से ज्यादा चोट के निशान मिले। हत्या के बाद आरोपी पति फरार है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।