जलालाबाद: जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के प्रयास जारी हैं
शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को बीमारी की हालत में 108 एंबुलेंस से सीएचसी जलालाबाद में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे 29 अप्रैल 2026 को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां लगातार उपचार चलता रहा। बीती रात उसकी मृत्यु हो गई