वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, हमारा गौरव
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज गंगा मईया मंदिर परिसर में जिला स्तरीय ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, गणमान्य नागरिक श्री पवन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में जिले के वरिष्ठ जनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
आइए, हम सभी मिलकर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्नेह और सुरक्षा का संकल्प लें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #अंतरराष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस #वरिष्ठ_नागरिक_सम्मान #सम्मान_हमारा_दायित्व #BalodDistrict