रामगढ़: कठपुतली नाटक के माध्यम से गांवों और स्कूलों में स्वच्छता का संदेश गूंजा, बाम्बोली गांव में ग्रामीणों को किया जागरूक
Ramgarh, Alwar | Oct 3, 2026 स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छ व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ जीवन परियोजना के तहत रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत विभिन्न गांवों एवं विद्यालयों में कठपुतली नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।