मनोहरथाना: पिंडोला में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत दुधारू पशुओं का निःशुल्क बीमा
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत ग्राम पंचायत पिंडोला में कैंप लगाया गया l जिसमें दुधारू पशुओं का निःशुल्क बीमा किया गया l शिविर में पशु चिकित्सक डॉ हिमांशु चन्देल व बीमा सर्वेयर जगदीश प्रसाद लोधा ने बताया कि अब पूरे राज्य में दुधारू पशुओं का निःशुल्क बीमा किया जा रहा है। खास बात ये है कि पशुपालक को एक रुपया भी प्रीमियम नहीं देना होगा।