रायसेन जिला मुख्यालय में नगर सौंदर्यीकरण के नाम पर अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। नगरपालिका पर नियमों को दरकिनार कर अवैध निर्माण कराने के आरोप लग रहे हैं। पहले राजस्व विभाग की जमीन पर चौपाटी का निर्माण किया गया और अब कृषि विभाग के सामने फुटपाथ पर मार्केट बनाने की तैयारी है। इसके लिए फुटपाथ पर लगी गुमठियों को हटाया गया है।