बीरपुर: पर्रा मॉडल स्कूल में सुरों की गूंज, संगीत शिक्षा से निखर रही विद्यार्थियों की प्रतिभा
सरकारी विद्यालयों में संगीत शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने की पहल रंग लाने लगी है। वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, पर्रा में सोमवार को सुबह करीब नौ बजे बीपीएससी से चयनित संगीत शिक्षिका तन्नू कुमारी के मार्गदर्शन में बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान मिल रही है।