बारां: 91.53 करोड़ रुपए की लागत से 240 बेडेड 7 मंजिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल बारां तैयार, इस माह में होगा हैंडओवर
Baran, Baran | Apr 9, 2026 शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल परिसर में बना मेडिकल कॉलेज भवन का काम पूरा हो गया है यहां सिविल समेत इलेक्ट्रिक व आदि कार्य पूरा कर लिया गया है अब आगामी दिनों में चिकित्सा विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। जिला अस्पताल करीब 91.53 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है जो सात मंजिला है और 240 बेड की इसमें व्यवस्था की गई है।