औरैया: ग्राम खानपुर में खेत पर काम करने गए युवक को सांप ने काटा, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में खेत पर काम करने गए युवक को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। शुक्रवार की दोपहर एक बजे अरबाज अपने खेतों पर गया हुआ था कि उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया था। वहीं अस्पताल में भर्ती करने आए पर