सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने 115 ग्राम चरस के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
जिले में "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार कर 115 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में की गई चेकिंग के दौरान अलीशान उर्फ लिल्ला को रेलवे अस्पताल के पास से पकड़ लिया गया।