अटेर: कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Ater, Bhind | Jun 8, 2026 भिंड आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन सीटू के बैनर तले बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन स्तर पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है