हुज़ूर: दीपक नगर बावड़ियाकलां की झुग्गी बस्ती से जिला प्रशासन ने 35 परिवारों को बागमुगालिया एक्सटेंशन में किया शिफ्ट
Huzur, Bhopal | May 9, 2026 भोपाल के दीपक नगर बावड़ियाकलां स्थित झुग्गी बस्ती से शनिवार को जिला प्रशासन ने 35 परिवारों को बाग मुगालिया एक्सटेंशन में शिफ्ट कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विवाद खड़ा हो गया है। जिस स्थान पर परिवारों को बसाया गया है, वह ग्रीन बेल्ट क्षेत्र बताया जा रहा है और वहां से हाई टेंशन बिजली लाइन भी गुजर रही है|