श्री गंगानगर: रिद्धि गनेश कॉलोनी से एक युवती हुई लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 20, 2026
श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र के रिद्धि गणेश कॉलोनी से एक युवती लापता हो गई इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। सदर थाना प्रभारी ने शनिवार को दोपहर 2:00 बजे बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्री घर से कॉलेज का कह कर गई थी।लेकिन ना ही कॉलेज पहुंची ना ही घर वापस आई कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला।