देवरी: बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठीं नगर पालिका अध्यक्ष, महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा
Deori, Sagar | Apr 13, 2026 देवरी नगर के झुनकू वार्ड में जन सहयोग से चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्यो को रोके जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर बिना जांच प्रशासन की बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। धरने के पांचवें दिन सोमवार की सुबह 11 बजे देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन लगभग 1 सैकड़ा महिलाओं के साथ धरने पर बैठी और मुख्यमंत्री महोदय