गायघाट: ककरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के ककरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान गोलू कुमार की 25 वर्षीय पत्नी स्तुति कुमारी बताया गया है। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका बीते कुछ महीने से बीमार चल रही थी। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे में उसके ससुराल में ही मौत हो ग